दस्तावेज़ों से चढ़ता है, दोबारा टाइप नहीं होता
हर बिक्री, खरीद, रसीद और भुगतान अपने आप लेजर में चढ़ जाता है. हफ़्ते के आख़िर में लिखने के लिए कोई जर्नल नहीं, और "बिलिंग सॉफ़्टवेयर" तथा "अकाउंट्स" के बीच कोई मिलान नहीं — क्योंकि रिकॉर्ड एक ही है और अकाउंट्स उसी का एक दृश्य हैं.
आपको क्या मिलता है
- ट्रायल बैलेंस, क्लोज़िंग स्टॉक शामिल करके या छोड़कर.
- प्रॉफ़िट एंड लॉस और बैलेंस शीट, उसी एक चक्कर से बने.
- पार्टी लेजर — किस ग्राहक पर कितना बाक़ी है और वह कितना पुराना हो चुका है.
- रोज़नामचा, नक़दी और बैंक की स्थिति, और नक़दी का अनुमान.
- कॉस्ट सेंटर, जहाँ किसी कारोबार को अपने नतीजे अलग-अलग देखने हों.
- एक ऑडिट व्यू जो बताता है कि कोई आँकड़ा किन चीज़ों से बना है, दस्तावेज़ तक.
स्टॉक की कीमत FIFO से लगती है, आपके अपने खरीद बिलों से
क्लोज़िंग स्टॉक की कीमत उसी से लगती है जो आपने सचमुच चुकाया, पहले सबसे पुराना — न कि आइटम मास्टर पर टाइप किए किसी रेट से. जिस मात्रा के पीछे कोई खरीद नहीं है, वहाँ सॉफ़्टवेयर चुपचाप अंदाज़े से कीमत लगाने के बजाय यह बता देता है.
सप्लायर के बिल की फ़ोटो से एंट्री
Silver को सप्लायर की PDF या बिल की फ़ोटो दिखाइए और वह लाइनें पढ़कर खरीद एंट्री पर रख देता है, जिन्हें आप जाँच लें. यह आपके अपने कंप्यूटर पर चलता है — न कोई की, न अकाउंट, और आपके सप्लायर की कीमतें कहीं अपलोड नहीं होतीं.
अगर इनमें से कुछ शब्द नए हैं
हमारा अकाउंटिंग गाइड इन्हें परीक्षा के लिए नहीं, दुकानदार के लिए समझाता है — डेबिट और क्रेडिट, खातों की सूची, ट्रायल बैलेंस और बैलेंस शीट कैसे पढ़ें. मुफ़्त, और कुछ इंस्टॉल नहीं करना.
फिर भी यह अकाउंटेंट नहीं है
सॉफ़्टवेयर तैयार करके सामने रखता है; क्या सही है यह तय करना और उसे दाख़िल करना आपके अकाउंटेंट का काम है. उनकी जगह लेने का दिखावा करने के बजाय हम उनके काम आना चाहेंगे.
सवाल
अकाउंटिंग किस एडिशन में है?
Silver में, ₹14,000 + GST पर. Lite और Basic बिलिंग और इन्वेंटरी संभालते हैं.
क्या मुझे जर्नल एंट्री करनी पड़ेगी?
नहीं. बिल, खरीद, रसीद और भुगतान ख़ुद चढ़ जाते हैं. जर्नल उन्हीं समायोजनों के लिए है जिन्हें सचमुच उसकी ज़रूरत है.
क्लोज़िंग स्टॉक की कीमत कैसे लगती है?
FIFO से, आपके अपने खरीद बिलों से — पहले सबसे पुरानी लागत — न कि आइटम पर टाइप किए रेट से.
क्या Silver सब्सक्रिप्शन है?
Silver सालाना ₹3,500 + टैक्स पर रिन्यू होता है. अगर आप रिन्यू ही नहीं करना चाहते, तो Basic परमानेंट है और उस पर बिलिंग कभी नहीं रुकती — और आप कभी भी उस पर आ सकते हैं.